धनिया के फायदे(Benefits of eating Coriander)

धनिया एक हर्ब है जो हर तरह से बहुत उपयोगी है। वो चाहे हरा धनिया हो या सूखा, धनिया के फायदे बहुत हैं। पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि धनिया की पत्तियां सबसे पुरानी जड़ी-बूटियों में से एक हैं जो आपके पकवान को आकर्षक और खुशबूदार बनाती हैं। धनिया के पौधे के सभी भाग खाने योग्य होते हैं लेकिन हमारे भारतीय व्यंजनों में ताजी, सुगंधित पत्तियों और सूखे बीजों का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।

धनिया एक बहुत पुरानी जड़ी बूटी है और धनिया पत्ती के बिना हमारी भारतीय रेसिपी अधूरी है। धनिया के बारे में जानना और भी मजेदार है। 

धनिया डाइजेस्टिव पावर बढ़ाता है,  कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रखता है, डाइबिटीज और किडनी के इन्फेक्शन  के  अलावा कई अन्य बीमारियों में भी असरदार साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और मिनरलस होते हैं जो इसकी पावर को और ज़्यादा बढ़ा देते हैं।

धनिया के फायदे

धनिया सिर्फ खुशबूदार नहीं होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा है जिसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। हरी धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी पाया जाता है। अब धनिया के कुछ ऐसे फायदों के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे।
1. ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है

धनिया बहुत उपयोगी हर्ब है। धनिया के बीज, अर्क और तेल सभी ब्लड शुगर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। वास्तव में जिन लोगों का ब्लड शुगर कम है या मधुमेह की दवा लेते हैं, उन्हें धनिया का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर को कम करने में बहुत प्रभावशाली है। हरा धनिया, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण का काम करता है। 

अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो ब्लड में शुगर को प्रोसेस करने वाले एन्ज़ाइम को ऐक्टवैट करके शुगर की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति के लिए हर भोजन में धनिया को शामिल करना या रोजाना धनिया का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

2. इम्युनिटी बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

धनिया कई प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेल्युलर डैमेज को रोकता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट शरीर में सूजन बढ़ने से रोकते हैं। धनिया के पत्ते विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं और विटामिन ए के साथ ये दोनों पोषक तत्व आपकी इम्युनिटी को धीरे-धीरे बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। विटामिन सी के कारण वाइट ब्लड सेल्स प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं और आयरन को अब्ज़ॉर्ब करने में भी मदद करते हैं।

3. आँखों की रोशनी को बढ़ाता है

स्वस्थ आंखों के लिए हम सभी ने अपनी दादी-नानी से अपनी डाइट में धनिया को शामिल करने के बारे में सुना होगा। धनिया की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और कैरोटीनॉयड की भरपूर मात्रा होती है जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। रिसर्च से यह भी पता चला है कि धनिया के दैनिक सेवन से उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन रुक सकता है और कंजंक्टिवाइटिस भी ठीक हो सकता है।

4. खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है

हरा धनिया न सिर्फ खाने को खुशबूदार बनाता है बल्कि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बहुत सहायक हो सकता है। हरे धनिये में ऐसे सब्स्टेंस पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। जिसका भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया हो उस व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर उसका पानी पीना चाहिए। ऐसा करना  फायदेमंद हो सकता है। धनिया के पत्तों का नियमित सेवन भी (एलडीएल) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और (एचडीएल) अच्छे कोलेस्ट्रॉल में सुधार करने में मदद कर सकता है। 

5. हड्डियों को मजबूत कर सकता है

धनिया सर्व गुण संपन्न है। धनिया के पत्ते कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे हड्डी को मज़बूत बनाने वाले मिनरल्स से भरे हुए हैं। धनिया का एंटी-इंफ्लेमेटरी फंक्शन गठिया से होने वाले दर्द से भी हड्डी की सुरक्षा करता है

6. आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है 

धनिया के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। पेट का खराब होना, डायरिया होना, बोवेल स्पाज्म होना और गैसेज या मतली जैसी विभिन्न पाचन समस्याओं में फायदे के लिए भी धनिया पर शोध किया जा रहा है।हालाँकि हरा धनिया पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। 

साथ ही ये डाइजेशन पावर को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। पेट की तकलीफ में जैसे पेट में दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट के दर्द में आराम मिलता

अब आप अपने आहार में नियमित रूप से हरा धनिया या सूखा धनिया शामिल कर सकते हैं। इन्हें अपनी दाल, सब्जी, सलाद या रायते में भी मिलाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। ताजा धनिया का रस विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

No condition found

No return policy found

To find services and products available in your area, click here.


Related Knowledge Bases

See related Product Items & Services