थ्रेसर(Threshing machine)

किसान अपनी फसल उगाने से लेकर फसल प्राप्त करने तक तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल करने लगे है | चूंकि तैयार फसल से दानो को निकालना ज्यादा मेहनत और अधिक समय वाला कार्य है | किसानो को फसल की गहाई करने में कई दिन का समय भी लग जाता है | किन्तु आज के समय में बाज़ारो में कई तरह की थ्रेसर मशीन उपलब्ध है, जिससे फसल की गहाई की जाती है | लेकिन ज्यादातर थ्रेसर तीन से चार फसलों की गहाई ही कर पाते है | जिस वजह से अलग-अलग फसल की गहाई करने में किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ता है | लेकिन बाजार में अब ऐसे भी थ्रेसर आने लगे है, जो किसानो के लिए बहुउपयोगी मशीन है | इसे मल्टीक्रॉप थ्रेसर कहते है, यह थ्रेसर ज्वार, मक्का, धान, चना, तुअर, राई, अरहरमूंगफली की फसल की गहाई के साथ-साथ दानो को साफ कर बाहर निकाल देता है |

नयी तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किये गए इस उपकरण से एक ही समय में फसल की गहाई के साथ दानो को अलग कर फसल की सफाई के साथ दानो और भूसे को आसानी से अलग कर देता है | इस यंत्र से गहाई करने पर कम समय और मेहनत के साथ लागत भी कम आती है |

यह फसल की गहाई करने वाला एक आधुनिक यंत्र है | जिसका इस्तेमाल मक्का, धान, गेहूँ, सोयाबीन, सरसो, ज्वार, मूंगफली, मूंग, चना, तुअर, राई व अरहर जैसी फसलों की गहाई करने के लिए किया जाता है | इस मल्टीक्रॉप थ्रेसर में ओसिलेटिंग बॉक्स, थ्रेशिंग सिलिंडर, विनोइंग स्ट्रावाकर के अलावा दानो की सफाई के लिए अटैचमेंट लगे होते है| यह कृषि यंत्र ट्रेक्टर से अटैच कर चलाया जाता है | इसे चलाने के लिए 35 HP या इससे अधिक क्षमता वाला ट्रेक्टर होना चाहिए |

मल्टीक्रॉप थ्रेसर का इस्तेमाल करते समय सावधानियां (Multicrop Thresher Using Precautions)

थ्रेसर मशीन का इस्तेमाल करते समय हमे कई सावधानियां बरतनी पड़ती है, अन्यथा हम थ्रेसिंग के दौरान किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते है |

थ्रेसर मशीन से फसल की गहाई करने से पहले मशीन की जाँच अवश्य कर ले, कि कृषि यंत्र ठीक से चल रहा है, या नहीं |

थ्रेशर मशीन को मजबूती से फिट करके बांधना होता है, ताकि फसल गहाई के समय यह हिले नहीं |

थ्रेसर मशीन पर काम करने के दौरान अपने मुँह, नाक, हाथ को ठीक तरह से ढक ले तथा आँखों में चश्मा पहन ले ताकि गहाई के समय निकलने वाली डस्ट आपकी आँखों में न जाए | इसके अलावा गहाई के समय ढीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए |

फसल की गहाई करने वाले लोगो को धोती, दुपट्टा और साड़ी नहीं पहनना चाहिए, क्योकि ढीले कपड़ो का मशीन में फसने का खतरा होता है, जिससे व्यक्ति की जान का खतरा भी होता है |

यदि थ्रेसरिंग का कार्य रात के समय किया जा रहा है, तो रौशनी की उचित व्यवस्था अवश्य रखे |

थ्रेसर मशीन पर केवल पारंगत मजदूरों से कार्य करवाए, तथा छोटे बच्चो को मशीन से दूर रखे |


मल्टीक्रॉप थ्रेसर के उपयोग (Multicrop Thresher Uses)

  1. मल्टीक्रॉप थ्रेसर का उपयोग मुख्य रूप से फसल की गहाई (फसल से दानो को अलग करना) के लिए किया जाता है |
  2. मल्टीक्रॉप थ्रेसर मशीन से एक से अधिक फसलों की गहाई की जाती है |
  3. इस मशीन का इस्तेमाल करने से फसल की कटाई में बहुत ही कम समय लगता है, जिससे किसान के समय, पैसा और अधिक मजदूरों की बचत होती है |
  4. थ्रेसर मशीन से हमे उच्च गुणवत्ता वाला भूसा मिल जाता है, जिसमे निकलने वाला भूसा भूरा रंग का तथा आकार में न ज्यादा छोटा, और न मोटा होता है |

0

0

To find services and products available in your area, click here.


Related Knowledge Bases

See related Product Items & Services