पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है Best Time to Water Plants

पानी दुनिया की एक ऐसी चीज़ है जो इंसान हो या जानवर हर किसी को इसकी जरूरत होती है । इसी तरह हमारे आसपास दिखने वाले पेड़-पौधों को भी जीवित रहने के लिए पानी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी हानिकारक हो सकता है। अगर पेड़-पौधों को भी जरूरत से अधिक पानी दिया जाए तो वे भी खराब हो सकते हैं। इसलिए पौधों को हमेशा उनकी जरूरत के हिसाब से ही पानी देना चाहिए। बहुत से लोगों के मन में अधिकतर ये प्रश्न आता है कि पौधों को पानी कैसे दें या पौधों को पानी कब दें? ।

Water is one of the most essential things in the world, needed by every living being, whether humans or animals . Similarly, the trees and plants around us also require water to survive and stay healthy. However, too much water can also be harmful. If plants receive more water than they need, they can get damaged or even die. Therefore, plants should always be watered according to their specific needs..

सुबह और शाम के समय दें पौधों को पानी दें

अगर समय के हिसाब से बात करें तो पौधों को पानी देने का सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है। क्योंकि इस दौरान पौधों की जड़े अच्छी तरह से पानी सोख लेती हैं। वहीं अगर आप दोपहर के समय पौधों को पानी डालेंगे, तो मिट्टी गर्म होने के कारण वाष्पोत्सर्जन की क्रिया अधिक होने से अधिकतर पानी वाष्प में परिवर्तित हो जायेगा और यह पौधों की जड़ों तक नहीं पहुँच पायेगा। इसके अलावा दोपहर तेज धूप में डाला गया पानी वाष्प में परिवर्तित होकर पौधों के झुलसने का कारण भी बन सकता है। इसलिए दोपहर में पानी डालने से बचें।

मौसम के अनुसार दें पौधों को पानी दें

  • गर्मी के मौसम में पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। गर्मियों की तेज धूप में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण पौधे पानी की कमी महसूस करने लगते है और इसी वजह से कई बार पौधे सूख जाते हैं। गर्मियों के समय ऐसी स्थिति में पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए आपको इनमें रोजाना उचित मात्रा में पानी देना चाहिए। जब भी आपको मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखे तो आप पानी दे सकते हैं।

  • अगर सर्दियों का मौसम है तो आप 2-3 दिनों में एक बार पौधों को अच्छी तरह गहराई से पानी दे सकते हैं, क्योंकि इस मौसम में पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती।

  • वहीं बारिश के मौसम की बात करें तो बारिश के दौरान पौधों को ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में मिट्टी में अधिक पानी की वजह से पौधों की जड़ें गलने लगती हैं। बारिश न होने की स्थिति में जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी दिखे तब आप पौधों को पानी दे सकते हैं।

  • पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार दें पानी

    किसी भी पौधे को उनके साइज़ और उनकी जरूरत के हिसाब से ही पानी देना चाहिए। बड़े पौधों को आप उनकी आवश्यकता के अनुसार रोजाना पानी दें, लेकिन अगर आपके गमलों या बगीचों में छोटे पौधे लगे हैं तो पौधों में रोजाना अधिक पानी डालने से बचना चाहिए। आप छोटे पौधों को पानी डालने के लिए एक तरीका अपना सकते हैं जिसमें आपको उन्हें एक दिन गहराई तक पानी देना है फिर अगले 2-3 दिनों तक पौधों के आसपास की मिट्टी में पानी का छिड़काव करना है ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। इस प्रक्रिया को अपनाने से आपके पौधे हमेशा स्वस्थ रहेंगे। क्योंकि कई बार ज्यादा पानी डालने की वजह से छोटे पौधों की जड़े गलने लगती हैं जिससे आपका पौधा ख़राब हो सकता है।

    मिट्टी के अनुसार दें पौधों को पानी

    अगर आपके पौधे लगे गमले की मिट्टी सूखी है तो इसमें आपको नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता होगी। क्योंकि सूखी मिट्टी पूरा पानी खुद सोख लेती है, और यदि पौधा उगाये गए गमले की मिट्टी में पर्याप्त पानी न दिया जाए तो, पौधे की जड़ों को मिट्टी से पानी प्राप्त नहीं हो पाता है, जिसके कारण पानी की कमी से उसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूख जाता है। पौधों के लिए जल धारण क्षमता वाली मिट्टी अच्छी होती है क्योंकि यह अपने अंदर पानी को सोख कर पौधों को पानी प्रदान करती है जिसकी वजह से पौधा हरा-भरा रहता है।

    निष्कर्ष –

    पौधों को सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से पानी देना उनकी अच्छी वृद्धि और हरियाली के लिए बहुत जरूरी है। जरूरत से ज्यादा या कम पानी दोनों ही पौधों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसलिए मिट्टी की नमी देखकर, जड़ों में धीरे-धीरे पानी दें और मौसम के अनुसार देखभाल करें। सही सिंचाई से पौधे हमेशा स्वस्थ, मजबूत और हरे-भरे बने रहते हैं।

    Water the Plants in the Morning and Evening

    If we talk in terms of time, the best time to water plants is in the morning and evening. During this time, the roots of the plants can absorb water well. On the other hand, if you water the plants in the afternoon, most of the water will turn into vapor due to increased evaporation because of the heated soil and will not reach the roots of the plants. Moreover, watering in the intense afternoon sunlight can also cause the plants to burn as the water turns to vapor. Therefore, avoid watering in the afternoon.

    Water the Plants According to the Weather

  • During the summer season, plants require more water. Due to insufficient water in the intense summer heat, plants feel a shortage of waterThey start to wither and because of this, many times the plants dry up. During summer, to keep plants green and healthy in such situations, you should give them the right amount of water daily. Whenever you see the top layer of soil dry, you can water them.

  • If it is winter, you can water the plants thoroughly once every 2-3 days, because in this season, plants do not need much water.

  • As for the rainy season, you should avoid giving excess water to plants during rain. Because in this season, excess water in the soil causes the roots of plants to rot. In the absence of rain, when the top layer of soil appears dry, you can water the plants.

  • Water plants according to their needs

    Any plant should be watered according to its size and needs. Large plants Water them daily according to their needs, but if you have small plants in your pots or gardens, you should avoid giving too much water to the plants every day. You can follow a method for watering small plants where you water them deeply one day and then sprinkle water around the plants' soil for the next 2-3 days to keep the soil moist. Adopting this process will keep your plants always healthy because sometimes excessive watering causes the roots of small plants to rot, which can damage your plant.

    Water the plants according to the soil

    If the soil in the pot where your plants are planted is dry, you will need to water it regularly. Because dry soil absorbs all the water itself, and if a plant is not given enough water in the soil of the planted pot, the plant's rootsWater them daily according to their needs, but if you have small plants in your pots or gardens, you should avoid giving too much water to the plants every day. You can follow a method for watering small plants where you water them deeply one day and then sprinkle water around the plants' soil for the next 2-3 days to keep the soil moist. Adopting this process will keep your plants always healthy because sometimes excessive watering causes the roots of small plants to rot, which can damage your plant.

    Conclusion –

    Providing plants with water at the right time, in the right amount, and in the right way is very important for their good growth and greenness. Both too much and too little water can harm the plants. Therefore, by observing the moisture of the soil, give water slowly to the roots and take care according to the weather. With proper irrigation, plants always remain healthy, strong, and lush green.

    0

    0

    To find services and products available in your area, click here.


    Related Knowledge Bases

    See related Product Items & Services